चिकन लॉलीपॉप बनाने की विधि
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन लॉलीपॉप बनाने की विधि

चिकन लॉलीपॉप का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया न, तो देर किस बात की अपनाएं यह रेसिपी और ये टेस्टी लॉलीपॉप्स...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 12 पीस चिकन लेग
  • 4 चम्‍मच प्याज का पेस्‍ट, एक चम्‍मच लहसुन का पेस्‍ट, एक चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट, एक चम्मच मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चिकन मसाला, स्‍वादानुसार नमक, घोल बनाने के लिए सामग्री
  • 3 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लेार
  • 2 बड़ चम्मच मैदा, चुटकी भर बेकिंग सोडा, एक चुटकी नमक, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चिकन लेग पीस पर नमक और मिर्च छिड़क लें.
- एक बाउल में प्‍याज, अदरक, लहसुन पेस्‍ट डाल कर मिक्‍स कर लें.
- अब इसमें नमक, चिकन मसाला और मिर्च पाउडर डाल कर मिलाएं.
- इस मिश्रण को चिकन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए रख दें.
- एक दूसरे बाउल में कॉर्नफ्लॉर, मैदा, बेकिंग सोडा, नमक और पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
- अब इससे चिकन को मैरीनेट करके 5 मिनट के लिए रख दें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें फिर इसमें चिकन पीस डालें और अच्‍छे से फ्राई करें.
- जब चिकन लेग पीस गोल्‍डन ब्राउन हो जाएं तब प्लेट में किचन पेपर लगाएं और इन्हें तेल से निकाल कर प्लेट में रखें. इस तरह सभी चिकन लेग पीस को फ्राई करें.
- तैयार है चिकन लॉलीपॉप. इन्हें प्याज और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (169 ratings)
4.2 avg from 169 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन लॉलीपॉप बनाने की विधि एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 12 पीस चिकन लेग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes