लाजवाब है यह कोकोनट चिकन करी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

लाजवाब है यह कोकोनट चिकन करी

अगर आप नॅान वेज में चिकन बनाने की सोच रहे है तो अब दें इसे एक नया ट्विस्ट. कोकोनट मिल्क के तड़के से बनाएं यह चिकन करी. पेश है इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 किलो चिकन (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 बड़ी लाल मिर्च (टुकड़ो मे कटी हुई)
  • 2 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा
  • 1 कप नारियल का दूध, नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 बड़ा कप गर्म पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- तेज आंच में एक पैन में कद्दूकस किए हुए नारियल को 3 मिनट तक बिना ढके पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तय समय के बाद इसे हरी मिर्च के साथ मिक्स करें और ब्लेंडर से पेस्ट बना लें. (ग्रेवी वाला गार्लिक चिकन)
- अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (चिकन टिक्का मसाला)
- इसमें लाल मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें. (20 मिनट में बनाएं यह काली मिर्च वाला चिकन)
- जब पेस्ट अच्छी तरह से भुन जाए तब इसमें चिकन डालें और ढक्कर 10 मिनट तक पकाएं . बीच-बीच में कड़छी से जरूर चलाते रहें. (चावल के साथ मजा लें चिकन मंचूरियन का)
- 10 मिनट बाद इसमें नारियल - मिर्च का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और 1 कप गर्म पानी डालें और दोबारा ढक दें.
- अब इसमें इमली का गूदा और नारियल का दूध भी डाल दें और आंच धीमी कर 5 मिनट तक पकाएं .(मुगलई काजू चिकन मसाला)
- तय समय के बाद आप देखेंगे कि कोकोनट चिकन करी तैयार है. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लाजवाब है यह कोकोनट चिकन करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो चिकन (टुकड़ो में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes