खाने में बहुत मजेदार लगते हैं पोटैटो एग बॉल्स
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

खाने में बहुत मजेदार लगते हैं पोटैटो एग बॉल्स

पोटैटो एग बॉल्स बनाना बहुत ही आसान है. उबले आलूओं में अंडों को मिक्स कर इसे बनाया जाता है. खाने में इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 आलू
  • 2 अंडे
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 बड़ा चम्मच मैदा
  • 6 छोटा चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए 

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले सभी आलूओं को छीलकर कद्दूकस कर लें.

- कद्दूकस किए हुए आलू में अंडा फोड़कर डालें.

- अब इसमें मैदा, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च और नमक मिलाएं.

- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही इसमें आलू के बॉल्स बनाकर डालें.

- सभी बॉल्स को सुनहरा तलकर एक प्लेट में निकाल लें.

- तैयार हैं पोटैटो एग बॉल्स. टोमैटो केचप और प्याज के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खाने में बहुत मजेदार लगते हैं पोटैटो एग बॉल्स एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 5 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes