आम का गुजराती मीठा अचार

आम का गुजराती मीठा अचार

आम के अचार का एक अलग जायका आजमाना है तो यहां जानें आम का गुजराती मीठा अचार बनाने का तरीका जो आपको एक बेहतरीन खट्टा-मीठा लजीज टेस्ट देगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप कच्चा आम (छिला और कसा हुआ)
  • 2 कप चीनी, एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

- सबसे पहले बर्तन में कसा हुआ आम, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसे एक घंटे के लिए रखा रहने दें.
- आम के मिश्रण में से पानी निकलने के बाद इसे एक साफ मलमल के कपड़े में डालें.
- अब कपड़े को कसकर बांधें और कहीं लटका दें ताकि मिक्सचर का पानी निकल जाए.
- इसके बाद आम को चौंड़े किनारे वाले बर्तन में निकाल लें और इसमें चीनी डालें.
- आम के मिक्सचर को साफ और सूखे चमचे से चलाकर मिलाएं.
- इसके बाद बर्तन पर साफ और सूखे मलमल का कपड़ा बांधकर इसे ढकें.
- फिर बर्तन को 5 से 10 दिन के लिए धूप में रखें. शाम होते ही बर्तन को अंदर रखें और इस पर से कपड़ा हटाकर ढक्कन से ढकें. धूप में रखते समय अचार को साफ और सूखे चमचे से चलाकर फिर से कपड़े से ढकें.
- जब आम के अचार में चाशनी गाढ़ी और चिपचिपी हो जाए तो इसमें लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.
- तैयार है आम का गुजराती मीठा अचार. अब इसे कांच के जार में डालकर स्टोर करें और जब चाहें खाने में, पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (471 ratings)
4.4 avg from 471 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम का गुजराती मीठा अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप कच्चा आम (छिला और कसा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes