ये है खट्टा-मीठा टमाटर प्याज का अचार

ये है खट्टा-मीठा टमाटर प्याज का अचार

प्याज और टमाटर की चटनी का स्वाद तो मजेदार होता ही है. इस बार सीखिए प्याज-टमाटर का चटपटा अचार बनाना. जानिए इसे बनाने में क्या-क्या चीजें लगेंगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • लाल पके टमाटर एक किलो, प्याज 100 ग्राम, लहसुन 100 ग्राम, अदरक 100 ग्राम, हरीमिर्च 100 ग्राम, राई 50 ग्राम, मेथीदाना 50 ग्राम, देगी मिर्च आधा कप, लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई कप, नमक स्वादानुसार, तेल 300 ग्राम
  • 2 कप सिरका, लाल मिर्च 4-5, एक कड़ाही

🍳 विधि

- मेथी और राई का पीस लें. (ऐसे खराब नहीं होगा अचार )
- प्याज, अदरक, लहसुन (4-5 कलियां बचा लें) और हरी मिर्च का आधा हिस्सा बारीक काट लें और आधा भाग थोड़े से सिरके के साथ पीसकर पेस्ट बना लें.
- टमाटरों को धोकर पोछ लें फिर टुकड़ों में काट लें. पीसना नहीं है.
- अब एक भारी तले की स्टील की कड़ाही या बर्तन में तेल डालकर गरम करके बचा हुआ मेथीदाना, राई और लाल मिर्च डालें.
- 1 मिनट बाद कटा प्याज, अदरक व लहसुन डालें और 2 मिनट पकाएं.
- फिर सिरके वाला पेस्ट डालकर 10-15 मिनट चलाएं.
- इसके बाद टमाटर के कटे टुकड़े डालें व 15 मिनट पकाएं.
- फिर बचा सिरका डालकर धीमी आंच पर इतना पकाएं कि टमाटर और मसाला मिल जाए व तेल छोड़ने लगे.
- ठंडा होने पर बरनी या बर्तन में भर दें. (ज्यादा, बहुत ज्यादा अचार खाने के गंभीर नुकसान भी हैं...)
- इस अचार को काफी समय तक रखा जा सकता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (6 ratings)
2.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है खट्टा-मीठा टमाटर प्याज का अचार एक लोकप्रिय अचार रेसिपी है, जिसे लाल पके टमाटर एक किलो, प्याज 100 ग्राम, लहसुन 100 ग्राम, अदरक 100 ग्राम, हरीमिर्च 100 ग्राम, राई 50 ग्राम, मेथीदाना 50 ग्राम, देगी मिर्च आधा कप, लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई कप, नमक स्वादानुसार, तेल 300 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes