बैंगन लौंजे

बैंगन लौंजे

बैंगन की सब्जी और भर्ता तो आपने कई बार बनाया और खिलाया होगा. अब अपने परिवार को उत्तर प्रदेश की खास डिश बैंगन लौंजे बनाकर खिलाइए. इसे खाकर सब बैंगन का दूसरा स्वाद तो भूल ही जाएंगे. जानें इसे बनाने का त

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 5-6 लबे बैंगन, आधा कप मक्खन
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 5 लौंग
  • 2 बड़ा चम्मच चीनी
  • 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, मसाला पाउडर (आधा/दरदरा पिसा)
  • 3 सूखी लाल मिर्च
  • 3 लौंग
  • 2 दालचीनी
  • 1 बड़ी इलायची, आधा छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- बैंगन लौंजे बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन में एक चीरा लगाते हुए इसे डंठल के साथ दो टुकड़ों में काट लें.
- धीमी आंच में एक पैन में मक्खन गर्म करने के लिए रखें. (ऐसे बनेगा टेस्टी बैंगन भरता)
- मक्खन के गर्म होते ही प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें और आंच बंद कर दें. (कम तेल में ही हो जाएगा बैंगन फ्राई)
- अब ब्लेंडर में प्याज, अदरक का पेस्ट, नमक और दरदरा पिसा हुआ मसाला पाउडर डालकर अच्छे से पीस लें.
- अब इस तैयार पेस्ट को बैंगन के चीरे के अंदर भरें. (कश्मीरी खट्टे बैंगन)
- पैन में बचे मक्खन को दोबारा गर्म करें और मक्खन के गर्म होते ही लौंग डालकर भूनें.
- लौंग के भुनते ही बैंगन डालें और आंच तेज कर 2 मिनट तक तलें. (कपिल के डॉक्टर मशहूर गुलाटी के फेवरेट हैं भरवां बैंगन)
- तय समय के बाद आंच धीमी कर पैन को ढककर बैंगन और मसालों के भुनने तक पकाएं.
- चीनी, नींबू का रस ऊपर से मिलाकर आंच बंद कर दें. (बैंगन का सालन)
- बैंगन लौंजे तैयार है. पूरी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Photo- khbuzz.com

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (4 ratings)
3.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैंगन लौंजे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5-6 लबे बैंगन, आधा कप मक्खन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes