बैंगन का सालन
बैंगन का सालन हैदराबाद की एक मशहूर डिश है. इसका मसालेदार जायका लोगों के मुंह में पानी ला देगा. देखें इसकी रेसिपी और जब भी बैंगन खाने का मन हो तो एक बार इसे जरूर बनाएं...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम बैंगन
- 1 प्याज, स्लाइस में कटा हुआ
- 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर
- 8-10 करी पत्ता
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 3 साबुत लाल मिर्च
- 1 चौथाई चम्मच कलौंजी
- 1 चौथाई चम्मच मेथी दाना
- 1 चौथाई चम्मच जीरा
- 1 चौथाई चम्मच राई, नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 चम्मच नारियल पाउडर
- 1 चम्मच तिल
- 1 बड़ा चम्मच मूंगफली
- 3 हरी मिर्च
- 2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच, पुदीने की पत्ती
- 2 चम्मच दही
विधि
- फिर ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें.
- मध्यम आंच में पैन में तेल गरम करें, इसमें राई डालें. राई तड़कने के बाद इसमें जीरा, लाल मिर्च, मेथी, कलौंजी, प्याज, नमक और करी पत्ता डालें.
- जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं.
- 4-5 मिनट पकाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, मूंगफली और तिल वाला पेस्ट और थोड़ा-सा पानी डालें.
- इसे धीमी आंच में 30 मिनट तक पकाएं. जब तक ग्रेवी तैयार हो रही है तो एक दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल डालें और बैंगन में चीरा लगाकर तलकर रख लें.
- जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे तो इसमें कटी हरी धनिया, पुदीने की पत्तियां और फेंटी हुई दही डालकर उबालें.
- ग्रेवी उबलने लगे तो इसमें बैंगन डाल दें.
- ढककर 5 मिनट तक सब्जी पकाएं.
- आंच बंद कर दें. आपका बैंगन का सालन तैयार है.
- इसे राइस या फिर बिरयानी के साथ गरमागरम सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बैंगन का सालन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बैंगन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बैंगन का सालन बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम बैंगन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बैंगन का सालन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह बैंगन का सालन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बैंगन का सालन बनाने के लिए 250 ग्राम बैंगन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बैंगन का सालन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बैंगन का सालन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बैंगन का सालन एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT