आलू वाली कढ़ी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

आलू वाली कढ़ी

कढ़ी खाने के शौकीन हैं और पकौड़े वाली कढ़ी खाने का मन नहीं है क्‍योंकि इसमें टाइम ज्‍यादा लगता है तो फटाफट बनाइए आलू वाली कढ़ी. जानिए स्‍वाद में लाजवाब आलू वाली कढ़ी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम आलू, उबाल कर छीले हुए
  • 2 चम्‍मच बेसन
  • 1/2 कप दही
  • 4-5 कड़ी पत्‍ते
  • 1/2 चम्‍मच राई
  • 2 साबुत लाल मिर्च
  • 1 चम्‍मच अदरक- कटी हुई
  • 1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्‍मच मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्‍मच नमक
  • 3 कप पानी
  • 2 चम्‍मच कटी हुई हरी धनिया

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- उबले आलू को छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद एक बॉउल में बेसन दही, मिर्च पाउडर और हल्‍दी पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और इस पेस्‍ट में पानी डालकर इसे पतला कर लें.
- एक एक गहरे पैन में, 1 चम्‍मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें कडी पत्‍ते, राई और साबुत लाल मिर्च डालें.
- अब इसमें अदरक के टुकडें डालकर चलाएं.
- जब अदरक फ्राई हो जाए तो उसमें दही का घोल, नमक, धनिया पाउडर डाल कर उबालें.
- उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और उसमें आलू डाल कर कुछ मिनट और पकाएं .
- धनिया पत्‍ती से गार्निश करके गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (212 ratings)
4.1 avg from 212 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू वाली कढ़ी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम आलू, उबाल कर छीले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes