आंध्रा टोमैटो करी
आंध्रा स्टाइल की टोमैटो करी स्वाद में कुछ अलग होती है. इस रेसिपी के जरिए जानें आंध्रा टोमैटो करी में छिपे टेस्ट का राज...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 3 टमाटर
- 2 प्याज, बारीक कटे, एक हरी मिर्च, लम्बाई में कटी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच सफेद तिल, भुना, एक कप कोकोनट मिल्क, गाढ़ा, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा
- 7 से 8 करी पत्ते
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- बर्तन में पानी और टमाटर डालकर इसे गैस पर उबलने रखें.
- 5 मिनट टमाटर उबालने के बाद गैस बंद कर दें. जब टमाटर ठंडे हो जाएं तो इनका छिलका उतार लें. इसे बारीक काट लें.
- अब पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें जीरा, राई और करी पत्ते डालें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो पैन में हरी मिर्च और हींग डालें.
- इसके बाद तेल में प्याज और नमक डालकर फ्राई करें.
- प्याज हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर और हल्दी डालकर मिक्स करें. पैन के ढक दें और 4 से 5 मिनट मध्यम आंच पर टमाटर पकाएं.
- अब टमाटर में पिसा सफेद तिल और लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट पकाएं.
- फिर सब्जी में कोकोनट मिल्क डालकर चलाएं. इसे उबाल आने तक पकाएं.
- जब सब्जी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें. इसे हरी धनिया पत्तियें से गार्निश करके चावल और रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आंध्रा टोमैटो करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 टमाटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आंध्रा टोमैटो करी बनाने के लिए सबसे पहले 3 टमाटर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आंध्रा टोमैटो करी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आंध्रा टोमैटो करी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आंध्रा टोमैटो करी बनाने के लिए 3 टमाटर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आंध्रा टोमैटो करी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आंध्रा टोमैटो करी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आंध्रा टोमैटो करी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT