बंगाली स्टाइल में ऐसे बनाएं चने की दाल

बंगाली स्टाइल में ऐसे बनाएं चने की दाल

बंगाल में चने की दाल को छोलार दाल के नाम से जानते हैं. इसे किसी भी खास मौके या त्योहारों पर बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 कप चना दाल
  • 1/4 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून हींग
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
  • 2 लौंग
  • 2 हरी इलायची
  • 1/2 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून घी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
  • 1/2 टीस्पून चीनी
  • नारियल (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में चने की दाल और पानी डालकर 30 मिनट के लिए पानी रख दें.
- अब प्रेशर कुकर में दाल, पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 7-8 सीटी लगा लें.
- अब मीडियम आंच में पैन में तल गरम करने के लिए रखें.
- इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, नारियल के टुकड़े और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें.
- अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब उसी पैन में जीरा, हींग, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, अदरक और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए चलाते रहें.
- अब पकी हुई दाल, हरी मिर्च, नमक और चीनी डालकर 2 मिनट तक उबलने दें.
- तय समय बाद गैस बंद कर हरा धनिया डाल दें.
- तैयार है बंगाली स्टाइल वाली चने की दाल. घी डालकर चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बंगाली स्टाइल में ऐसे बनाएं चने की दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes