लंच में बनाएं बटर पनीर इन टोमैटो सॉस

लंच में बनाएं बटर पनीर इन टोमैटो सॉस

आपने अब तक पनीर की कई डिशेस के स्वाद लिए होंगे, लेकिन आज हम बता रहे हैं 'बटर पनीर इन टोमैटो सॉस' की रेसिपी. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 400 ग्राम पनीर क्यूब्स
  • 250 मिली टमाटर प्यूरी
  • 250 मिली क्रीम
  • 2 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 टीस्पून नींबू का रस
  • 1टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून चीनी
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून भुना जीरा
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
  • 2 टेबलस्पून बटर
  • 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले टमाटर प्यूरी, क्रीम, अदरक, गरम मसाला, नींबू का रस, चीनी, 1 चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और कसूरी मेथी डालकर मिक्स कर अलग रख दें.
- अब दूसरे बर्तन में पनीर, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं.
- मीडियम आंच पर एक पैन में बटर और तेल डालकर गर्म करन के लिए रख दें.
- इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
- अब पनीर डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
- पनीर के सुनहरे होते ही इसमें टमाटर प्यूरी डालकर 4-5 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर सब्जी को कटोरी में निकल लें.
- तैयार है बटर पनीर इन टोमैटो सॉस. हरे धनिये से गार्निश कर नान के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (2 ratings)
2.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं बटर पनीर इन टोमैटो सॉस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम पनीर क्यूब्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes