गोभी पनीर कोफ्ता
गोभी पनीर कोफ्ता की सब्जी बहुत ही लाजवाब होती है. सादे कोफ्ते की बजाय आप यह सब्जी फैमिली मेंबर्स को खिलाकर खुश कर सकते हैं. देखें क्या है तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 छोटी फूल गोभी
- 1/2 कप ताजा पनीर घिसी हुई
- 4 मध्यम आकार के आलू पका और मसला हुआ
- 3 चम्मच कार्न फ्लोर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर, नमक- स्वादानुसार, ग्रेवी के लिए सामग्री
- 2 मध्यम आकार की प्याज, बारीक कटी
- 4 बडे़ टमाटर की प्यूरी
- 1 चम्मच शाह जीरा, डेढ़ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर, नमक- स्वादानुसार
- 1 चम्मच तेल या मक्खन
- 1 चम्मच ताजी क्रीम, पानी- जरुरत अनुसार, धनिया पत्ती- गार्निशिंग के लिए
विधि
- जब पानी उबलना शुरू हो जाए, तब आंच बंद कर इसमें फूलगोभी के पत्ते और डंठल को निकाल कर पूरा डुबो दें.
- 5 मिनट के बाद फूलगोभी को गरम पानी से निकाल कर एक कपड़े पर रखें और पानी सुखा लें. फिर गोभी को घिस लें और 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि इसका पानी निकल जाए.
- अब पैन गरम करें, इसमें घिसी फूलगोभी को पूरा सूखने तक भूनें. बीच बीच में चलाते रहें, क्योंकि इसका रंग भूरा नहीं होना चाहिए. आंच धीमी ही रखें.
- जब फूल गोभी का पानी सूख जाए, तब इसे आंच से हटाकर पूरी तरह से ठंडा करें. फिर गोभी में घिसी पनीर, उबला आलू और सभी मसालों को कॉर्नफ्लोर के साथ मिक्स करें. अब इससे नींबू के आकार के गोले तैयार कर लें.
- अब एक काड़ाही में तेल गरम कर सभी कोफ्तों को सुनहरा हो जाने तक फ्राई कर लें.
ऐसे बनाएं ग्रेवी
- मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल या बटर गरम करें. इसके बाद इसमें शाह जीरा डालकर 2 सेकेंड के लिए फ्राई करें फिर इसमें बारीक कटी प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें.
- फिर इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर पैन छोड़ने तक पकाएं. अब इसमें सभी मसाले डालें और मसाला पक जाने के बाद जरुरतभर का पानी डाल कर खौला लें. ऊपर से क्रीम डालकर मिक्स करें.
- फिर इसमें आखिर में तैयार कोफ्ते डालें और धीमी आंच में 5 मिनट तक पकाएंगे.
- आंच बंद करें और कोफ्तों को एक कटोरे में डालकर ऊपर से हरी धनिया और क्रीम से गार्निश कर सर्व करें.
- इसे गरम-गरम रोटियां या जीरा राइस के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गोभी पनीर कोफ्ता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 छोटी फूल गोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गोभी पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले 1 छोटी फूल गोभी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गोभी पनीर कोफ्ता बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह गोभी पनीर कोफ्ता रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गोभी पनीर कोफ्ता बनाने के लिए 1 छोटी फूल गोभी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गोभी पनीर कोफ्ता को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गोभी पनीर कोफ्ता का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गोभी पनीर कोफ्ता एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT