आज बनाना सीखिए हरे चने की सब्जी, जानिए बनाने की विधि

आज बनाना सीखिए हरे चने की सब्जी, जानिए बनाने की विधि

हरे चने का निमोना और अचारी छोलिया तो आप बनाते-खाते होंगे. इस मौसम में हरे चने की आवक शुरू हो चुकी तो आज बनाना सीखिए हरे चने की सब्जी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम हरे चने, एक आलू, छीलकर काट लें, एक प्याज, बारीक कटी हुई
  • 3-4 हरी मिर्च, कटी हुई, एक इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 8-10 लहसुन की कलियां, एक चौथाई चम्मच जीरा
  • 2 लाल मिर्च, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, एक बड़ा टमाटर, कटा हुआ, एक कूकर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले हरे चने को अच्छी तरह धो लें.
- अब मीडियम आंच पर कूकर में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, लाल मिर्च डालकर तड़काएं.
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद इसमें आलू और चने डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- 5-7 मिनट तक पकाने के बाद इसमें टमाटर, नमक, सारे मसाले डालकर अच्छी मिलाएं.
- 4-5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें 1 गिलास पानी डालें.
- उबाल आने के बाद कूकर का ढक्कन लगाकर 3-4 सीटी लगा लें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें और एक कटोरी में निकालकर सर्व करें.
- हरे चने की सब्जी का मजा रोटी और चावल के साथ आएगा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (2 ratings)
2.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आज बनाना सीखिए हरे चने की सब्जी, जानिए बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम हरे चने, एक आलू, छीलकर काट लें, एक प्याज, बारीक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes