कड़ाही बेबी कॉर्न-पनीर
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कड़ाही बेबी कॉर्न-पनीर

सब्जियों के स्‍वाद को और बढ़ाने के लिए आज लंच में बनाएं कड़ाही बेबी कॉर्न-पनीर की रेसिपी. इसे बनाने में ज्‍यादा टाइम नहीं लगता और यह टेस्‍ट में भी है लाजवाब...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम पनीर
  • 10-15 बेबी कॉर्न
  • 2 प्याज
  • 3 शिमला मिर्च
  • 3 टमाटर
  • 2 टेबल स्पून तेल/मक्खन
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 2-3 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून कसूरी मेथी
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2

- पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें और बेबी कॉर्न के पतले स्लाइसेस कर लें.
- प्याज छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें और टमाटर-शिमला मिर्च के बीज निकालकर उसके बड़े चौकोर टुकड़े कर लें.
- तेल या मक्खन गरम करके तेज आंच पर प्याज नरम होने तक भूनें.
- बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, कसूरी मेथी व नमक मिलाकर सब्जियां
भून लें.
- पनीर के टुकड़े डालकर थोड़ा और तल लें और फिर उसमें हल्‍का सा पानी डालकर 5 मिनट तक
ढककर पकाएं.
- गरमागर्म सब्जी तैयार है. कटा हरा धनिया से सजाकर रोटी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (32 ratings)
3.6 avg from 32 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कड़ाही बेबी कॉर्न-पनीर एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes