ऐसे बनाइए लजीज कश्मीरी मेथी चमन

ऐसे बनाइए लजीज कश्मीरी मेथी चमन

मेथी का मौसम हो और मेथी चमन की सब्जी न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इसका असली स्वाद पाने के ध्यान रखने वाली बात यह है कि लिए इसे बनाते समय ग्रेवी को ज्यादा देर तक न पकाएं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पनीर 500 ग्राम, एक गुच्छा मेथी साग, दो छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, एक छोटी चम्मच हल्दी, तीन-चार इलायची, चार लौंग, एक दालचीनी, एक छोटा चम्मच जीरा, आधी कटोरी दूध, चुटकीभर हींग, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच सोंठ, घी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही पनीर को सुनहरा होने तक भून लें और आंच बंद कर दें.
- पनीर के सुनहरा भुनने के बाद इन्हें दूध में डूबोकर रख दें.
- अब मेथी साग को बारीक काटकर अच्छे से धो लें और पेस्ट तैयार करें.
- धीमी आंच में एक पैन में घी गरम करें.
- हींग, जीरा, इलायची, लौंग, दालचीनी, सौंफ पाउडर, गरम मसाला और सोंठ मिलाकर कुछ सेकेंड्स तक भूनें.
- पानी और नमक मिलाएं. ग्रेवी के गाढ़ा होने पर पनीर के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है कश्मीरी स्टाइल में मेथी चमन. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लजीज कश्मीरी मेथी चमन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पनीर 500 ग्राम, एक गुच्छा मेथी साग, दो छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, एक छोटी चम्मच हल्दी, तीन-चार इलायची, चार लौंग, एक दालचीनी, एक छोटा चम्मच जीरा, आधी कटोरी दूध, चुटकीभर हींग, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच सोंठ, घी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes