चिकन स्टाइल में बनाइए कटहल आलू की सब्जी

चिकन स्टाइल में बनाइए कटहल आलू की सब्जी

कटहल कच्चा और पका दोनों तरह से खूब खाया जाता है. यूं तो आप कटहल से कई सारी चीजें बना सकते हैं पर कटहल से बनी सब्जी का तो जवाब ही नहीं. इसकी सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • कटहल 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक आलू (चार टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 10 कलियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), दो छोटे टमाटर (टुकड़ों में कटे हुए), एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवशयकतानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी डालकर कटहल और आलू को दो से तीन सीटी में उबाल ले और आंच बद कर दें.
- पानी में चुटकीभर नमक और हल्दी भी डाल दें. ऐसा करने से कटहल और आलू का रंग सही रहेगा.
- दूसरी ओर प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें. टमाटर का पेस्ट अलग से तैयार करें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
- जीरे के चटकते ही प्याज का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- प्याज के पेस्ट का रंग जैसे ही बदलने लगे टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें.
- जब तक टमाटर का पेस्ट भुनकर तैयार होता है तब तक एक कटोरी में हल्दी , जीरा पाउडर, धनिया और लाल मिर्च पाउडर पानी के साथ घोल लें.
- टमाटर के पेस्ट के सूखते ही मसालों का घोल डाल दें और इसके तेल छोड़ने तक इसे लगातार भूनें.
- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, कटहल और आलू के टुकड़े और नमक डालकर मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
- सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकाएं. अगर जरूरत महसूस हो तो आप इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं.
- तय समय के बाद गरम मसाला मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है चिकन स्टाइल में कटहल आलू की सब्जी. रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन स्टाइल में बनाइए कटहल आलू की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे कटहल 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक आलू (चार टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 10 कलियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), दो छोटे टमाटर (टुकड़ों में कटे हुए), एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवशयकतानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes