लौकी मनपसंद
मूंग दाल की मंगौड़ी और लौकी का बेहतरीन स्वाद है लौकी मनपसंद. अगर लौकी का कुछ अलग स्वाद चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आधा किलो लौकी, आधा कप मूंग दाल की बड़ी (मंगौड़ी)
- 1 प्याज, बारीक कटी हुई
- 5 कलियां लहसुन
- 2-3 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 एक टुकड़ा अदरक, कटा हुई
- 2 टमाटर, कटे हुए
- 2 चुटकी, हींग, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चौथाई चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 4-5 चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
विधि
- मिक्सर जार में कटी हुई प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर बारीक पेस्ट बना लें. इसे एक कटोरी में निकाल लें.
- फिर कटे हुए टमाटर को पीसकर बारीक पीस लें.
- अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब मंगौड़ी तेल में डालकर कड़छी से चलाते हुए भून लें.
- जब मंगौड़ी हल्की सुनहरी हो जाएं तो प्लेट में निकाल लें.
- अब एक कूकर में बाकी बचा हुआ तेल डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. तेल गरम होने पर इसमें हींग और जीरा डालकर तड़का लें.
- जीरा भुनने के बाद प्याज लहसुन का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक भूनें.
- अब भुने हुए मसाले में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर तब तक भूने जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे.
- इसके बाद मसाले में तली हुई मंगौड़ी और कटी हुई लौकी डालकर अच्छी तरह मिला लें और सब्जी में करीब 1 कप पानी और नमक डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें.
- कूकर में 2 सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें.
- प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलकर सब्जी को कड़छी से चलाएं. इसमें गरम मसाला पाउडर औरा कटा हुआ हरा धनियां डालकर मिला लें.
- स्वादिष्ट लौकी मनपसंद की सब्जी तैयार है.
- सब्जी को रोटी, चावल , पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लौकी मनपसंद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो लौकी, आधा कप मूंग दाल की बड़ी (मंगौड़ी) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लौकी मनपसंद बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो लौकी, आधा कप मूंग दाल की बड़ी (मंगौड़ी) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लौकी मनपसंद बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लौकी मनपसंद रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लौकी मनपसंद बनाने के लिए आधा किलो लौकी, आधा कप मूंग दाल की बड़ी (मंगौड़ी) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लौकी मनपसंद को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लौकी मनपसंद का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लौकी मनपसंद एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT