काजू कोरमा

काजू कोरमा

लंच या डिनर में कोई शाही वेज डिश सर्व करनी हो तो काजू कोरमा बेस्ट ऑप्शन है. अब इस रेसिपी की मदद से अपने खाने में परोसें एक लजीज स्वाद.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम मावा (खोया) कसा हुआ
  • 250 ग्राम पनीर चौकोर चुकड़ों में कटा हुआ, एक कप काजू, एक बड़ा चम्मच नारियल कसा हुआ
  • 2 प्याज कटे हुए
  • 3 टमाटर कटे हुए, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 10 से 12 किशमिश, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 तेजपत्ते, एक दालचीनी का टुकड़ा
  • 5 लौंग
  • 5 छोटी इलायची
  • स्वादानुसार नमक, तेल या घी या मक्खन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गैस पर कड़ाही में मक्खन/घी/तेल गर्म करें. इसमें काजू और पनीर डालकर मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- अब काजू और पनीर को प्लेट में निकाल लें. फिर घी में प्याज डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट पकाएं. फिर टमाटर डालकर नर्म होने तक पकाएं.
- अब गैस बंद करें. प्याज-टमाटर का मिश्रण ठंडा करके मिस्कर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें तेज पत्ते, लौंग, इलायची और दालचीनी डालें.
- तेज पत्ते का रंग बदलने पर पैन में प्याज-टमाटर का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- ग्रेवी को मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें खोया, काजू, पनीर, किशमिश और आधा कप पानी डालकर चलाएं.
- अब पैन को ढक दें इसे 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. फिर पैन से ढक्कन हटाकर कोरमा चलाएं और गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है काजू कोरमा. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके लंच या डिनर में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (80 ratings)
4.4 avg from 80 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काजू कोरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मावा (खोया) कसा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes