लंच या डिनर स्पेशल में बनाइए पनीर अंगारा

लंच या डिनर स्पेशल में बनाइए पनीर अंगारा

पनीर अंगारा की सब्जी बहुत लजीज होती है. इसे बनाने का तरीका काफी मजेदार होता है. पहले ग्रेवी बनाई जाती है फिर पनीर के टुकड़े डालकर पकाया जाता है. आखिर में कोयले से इसमें स्मोकी फ्लेवर लाया जाता है. यह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • प्यूरी बनाने की सामग्री:
  • 4 टमाटर
  • 1 बड़ा टुकड़ा अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 2 तेज पत्ता
  • 3 छोटी इलायची
  • 4 लौंग
  • 7-8 काली मिर्च
  • 15 काजू, सब्जी के लिए सामग्री:
  • 3 टेबलस्पून तेल
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/2 हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून देगी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
  • 1 छोटी शिमला मिर्च, टुकड़ों में काट लें (ऑप्शनल)
  • 1 कप पानी
  • 1 टीस्पून नमक
  • 1 टेबलस्पून धनियापत्ती
  • 250 ग्राम पनीर, टुकड़ों में काट लें
  • 1/2 कप ग्रेटेड पनीर
  • 1/2 टीस्पून हींग
  • 1 टेबलस्पून बटर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- पनीर अंगारा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें.
- जब तक तेल गर्म हो रहा टमाटर, मिर्च और अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब तेल में जीरा, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, तेज पत्ता, इलायची और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ देर तल लें.
- इसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर, मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- मिक्स करने के बाद पैन में काजू डालकर मिला लें.
- पैन को 10 मिनट के लिए ढक दें.
- ढक्कन हटाकर कुछ देर तक और टमाटर को पकाएं फिर आंच से उतार लें.
- 1-2 मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद ग्राइंडर जार में डालकर महीन पेस्ट बना लें.
- पेस्ट बनाने के बाद बनाएंगे सब्जी. इसके लिए कड़ाही में 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा और हल्दी पाउडर डाल दें.
- आंच धीमी रखें और इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद पेस्ट में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- आंच मीडियम करके मसाले को तेल छोड़ने तक पकाना है. इसी बीच इसमें शिमला मिर्च डाल दें.
- जब मसाला अच्छी तरह पक जाए और तेल छोड़ दे तो कड़ाही में पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- जब तक ग्रेवी में उबाल आ रहा है गैस के दूसरे बर्नर पर कोयले का टुकड़ा रखकर जलाएं. इस पर थोड़ा-सा तेल भी डाल दें.
- ग्रेवी में नमक और धनियापत्ती डालकर मिला लें.
- इसके बाद ग्रेवी में पनीर के टुकड़े और ग्रेटेड पनीर डालकर मिला लें.
- ढककर सब्जी को 5 मिनट तक और पका लें.
- आंच बंद कर दें और ढक्कन हटाकर सब्जी के बीच में थोड़ी-सी जगह बनाकर एक छोटी कटोरी रखें.
- इस कटोरी में जलता हुआ कोयला रखें. कोयले पर हींग और आधा चम्मच तेल डालकर तुरंत कड़ाही को ढक दें.
- ऐसा करने से हींग का स्मोकी फ्लेवर अच्छी तरह से सब्जी में आ जाएगा. इसे 10 मिनट तक ढककर रखेंगे.
- इसके बाद कड़ाही में बटर और थोड़ी-सी धनियापत्ती डालकर मिक्स कर लें.
- पनीर अंगारा की सब्जी तैयार है. इसे रोटी, नान या लच्छा पराठा के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (5 ratings)
4.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर स्पेशल में बनाइए पनीर अंगारा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे प्यूरी बनाने की सामग्री: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes