चुकंदर का रायता

चुकंदर का रायता

चुकंदर का स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता...पर चुकंदर का रायता सभी को भाएगा...फटाफट बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी-

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप दही, एक चुकंदर, एक छोटी चम्मच चीनी (चाहें तो), एक हरी मिर्च बारीक कटी, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई, एक चम्मच जीरा भुना और पिसा हुआ, आधा छोटा चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चुकंदर छील कर काट लें, फिर एक बर्तन में पानी लें उसमें कटे चुकंदर डालकर, गैस पर उबलने रखें. चुकंदर नर्म होने तक उबालें, इसके बाद गैस बंद कर दें.
- अब उबले चुकंदर का पानी निकालकर मैश करके पेस्ट बनाएं.
- एक कटोरे में दही डालकर चम्मच से फैंट लें.
- इसके बाद दही में चुकंदर का पेस्ट, हरी मिर्च, पिसी काली मिर्च, काला नमक, चीनी (चाहें तो) और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, या फिर मिक्सर जार में डालकर एक बार ग्राइंड कर लें.
- लीजिए तैयार है हेल्दी और टेस्टी चुकंदर का रायता, फ्रिज में रखकर ठंडा करके, खाने में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (96 ratings)
4.2 avg from 96 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चुकंदर का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप दही, एक चुकंदर, एक छोटी चम्मच चीनी (चाहें तो), एक हरी मिर्च बारीक कटी, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई, एक चम्मच जीरा भुना और पिसा हुआ, आधा छोटा चम्मच काला नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes