खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ये मूंगफली बूंदी रायता

खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ये मूंगफली बूंदी रायता

खाने के लिए झटपट और सेहतमंद रायता बनाना हो तो मूंगफली बूंदी के रायते से आसान कोई रेसिपी नहीं है. यह स्वाद के मामले में भी बेस्ट है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप मूंगफली, एक कप बूंदी
  • 2 कप दही, एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

- मूंगफली बूंदी रायता बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन गर्म करें.
- पैन के गर्म होते ही मूंगफली डालकर 5 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
- अब बर्तन में दही डालकर फेंट लें. दही को ज्यादा पतला नहीं करना है.
- अब दही में मूंगफली, बूंदी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें.
- सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- तैयार है मूंगफली बूंदी का जायकेदार रायता . इसे हरे धनिये से गार्निश कर परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ये मूंगफली बूंदी रायता एक लोकप्रिय रायता रेसिपी है, जिसे 1/2 कप मूंगफली, एक कप बूंदी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes