समर स्पेशल: ये है कच्चे आम का रायता

समर स्पेशल: ये है कच्चे आम का रायता

गर्मी आते ही आम का सीजन आ जाता है. कच्चे और पके दोनों तरह के आम से कई तरह की डिशेस बनाई जाती हैं जिनमें से एक है ये कच्चे आम का रायता.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कच्चा आम, एक बड़ी कटोरी दही, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग
  • 4-5 करी पत्ता, एक छोटा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आम को छीलकर इसे कद्दूकस कर लें.

- अब एक बर्तन में दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें.

- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आम डालकर मिलाएं.

- तड़के के लिए मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालें.

- राई के चटकते ही आंच बंदकर तड़के को दही में डाल दें.

- ऊपर से नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.

- तैयार है कच्चे आम का रायता.


क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (7 ratings)
4.6 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

समर स्पेशल: ये है कच्चे आम का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कच्चा आम, एक बड़ी कटोरी दही, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes