पत्तागोभी और अंगूर सलाद

पत्तागोभी और अंगूर सलाद

सलाद का अलग और नया स्वाद है पत्तागोभी और अंगूर का यह लाजवाब कॉम्बो. जानें यह टेस्टी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप पत्तागोभी, कद्दूकस किया
  • 2 कप हरे अंगूर (बीच से दो टुकड़ों में कटे)
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी चीनी का पाउडर
  • स्वादानुसार काली मिर्च, पिसी हुई
  • 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल)
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बर्तन में जैतून का तेल, नींबू का रस, काली मिर्च, चीनी पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- अब इस मिक्सचर को आधे घंटे (30 मिनट) के लिए फ्रिज में रखें.
- फिर दूसरे बर्तन में पत्तागोभी, अंगूर और हरी मिर्च डालें.
- इसके बाद पत्तागोभी और अंगूर में जैतून के तेल का मिक्सचर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- तैयार है पत्तागोभी और अंगूर सलाद. अब इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्विंग डिश या प्लेट में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (12 ratings)
4.6 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पत्तागोभी और अंगूर सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप पत्तागोभी, कद्दूकस किया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes