Persian salad बनाने कि विधि

Persian salad बनाने कि विधि

कई तरह के सलाद पकवानगली से बनाना आपना सीखा होगा. आज हम आपको बताएंगे Persian salad की रेसिपी. इसकी खास बात यह है कि इसमें फैट फ्री चीज का इस्तेमाल किया गया है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 खीरा
  • 2 टमाटर
  • 1 प्याज
  • 1 टेबलस्पून फीटा चीज (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, काला नमक स्वादानुसार
  • 1/2 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- Persian Salad बनाने के लिए सबसे पहले खीरे के बीज को अलग कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों काट लें.
- अब टमाटर और प्याज को छोटे-छोटे पीस में काट लें.
- अब हरा धनिया काट कर अलग रख लें.
- एक बर्तन में खीरा, टमाटर, प्याज और हरा धनिया डाल लें.
- इसमें चीज डालकर मिक्स कर लें और 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
- तय समय बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- इसे ठंडा ही सर्व करें.

Photo: hansbenn\pixabay
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Persian salad बनाने कि विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 खीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes