आसानी से इस तरह बनाएं मुंबई का फेमस बटाटा वड़ा

आसानी से इस तरह बनाएं मुंबई का फेमस बटाटा वड़ा

आलू से बने स्नैक्स लोगों के बीच खासा पसंद किए जाते हैं. बटाटा वड़ा की यह रेसिपी बनाएं और सभी से तारीफ पाएं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 उबले आलू, एक कप बेसन
  • 3 हरी मिर्च कटी हुई, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, एक छोटा चम्मच अजवायन
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- उबले आलू छीलकर कद्दूकस कर लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें.
- बेसन को छान लें. कटोरे में बेसन, आधा छोटा चम्मच नमक, अजवायन और आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का पतला घोल तैयार कर लें.
- घोल को अच्छी तरह फेंट कर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. आलू के मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल बनाएं.
- आलू के बॉल्स को बेसन के घोल में डुबोकर, तेल में डालें और मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- इसी तरह सभी बटाटा वड़ा फ्राई करके प्लेट में निकाल लें.
- लीजिए तैयार हैं बटाटा वड़ा, सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (218 ratings)
4 avg from 218 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आसानी से इस तरह बनाएं मुंबई का फेमस बटाटा वड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 उबले आलू, एक कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes