स्नैक्स में ऐसे बनाइए चना दाल कटलेट
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

स्नैक्स में ऐसे बनाइए चना दाल कटलेट

चने की दाल से सिर्फ दाल ही नहीं बल्कि कई सारी चीजें बनाई जा सकती हैं जिनमें से एक है कटलेट. इसे आप स्नैक्स के तौर पर आसानी से बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी चना दाल (भिगोई हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (पेस्ट बनाने के लिए), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), अदरक का एक इंच का टुकड़ा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वदानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक चम्मच दाल अलग निकाल लें.
- बाकी की बची हुई दाल को प्याज, अदरक और हरी मिर्च के साथ अच्छे से पीस लें.
- पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर , नमक, और अलग निकाली हुई चना दाल मिक्स करें.
- चना दाल कटलेट का मिश्रण तैयार है.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही मिश्रण को हथेलियों के बीच लेकर चपटा आकार देते हुए पैन में डालें.
- कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है चना दाल कटलेट. हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (15 ratings)
3.7 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में ऐसे बनाइए चना दाल कटलेट एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे एक कटोरी चना दाल (भिगोई हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (पेस्ट बनाने के लिए), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), अदरक का एक इंच का टुकड़ा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वदानुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes