ऐसे बनाएं चने के कबाब

ऐसे बनाएं चने के कबाब

कबाब खाने में मजेदार लगते हैं. इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए चने का इस्तेमाल कीजिए. इसके कबाब खाने में बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप काले चने
  • 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 2 प्याज, बारीक काट लें
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक काट लें
  • 2 उबले आलू
  • 2 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून धनियापत्ती
  • 1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/ टीस्पून चाट मसाला, पानी जरूरत के हिसाब
  • स्वादानुसार नमक, कबाब पकाने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- चने के कबाब बनाने के लिए सबसे चने को भिगोकर 5-6 घंटे के लिए रख दें.

- इसके बाद चने का पानी छान लें और एक पानी से धो लें. फिर कूकर में चने और 1 कप पानी डालकर 5-6 सीटी लगा लें.

- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद चने का पानी छान लें.

- एक बर्तन में चने डालकर मैश कर लें.

- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अमचूर, धनियापत्ती, अदरक लहसुन का पेस्ट, उबले आलू, शिमला मिर्च, ब्रेड और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. आलू को भी मैश कर करना है.

- हथेलियों पर थोड़ा-सा तेल लगाकर मिश्रण थोड़ा-सा हिस्सा लेकर पहले लोई बनाएं फिर इसे चिपटा करके कबाब का आकार दें.

- इसी तरीके से मिश्रण से कबाब बना लें.

- इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें.

- गर्म तेल में एक बार 4-5 कबाब डालकर बढ़िया करारे होने तक तल लें.

- तैयार चने के कबाब पर चाट मसाला छिड़क लें. हरी और लाल चटनी के साथ खाएं-खिलाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (13 ratings)
3.7 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं चने के कबाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप काले चने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes