कॉर्न चीला
कॉर्न सिर्फ सलाद या सब्जी में नहीं बल्कि चीले में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये सुबह नाश्ते के लिए बहुत अच्छा है. कॉर्न ऐसी चीज है जो बच्चों को बहुत पसंद आती है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 कप धुली मूंग दाल
- 1 कप भुट्टे के दाने पिसे हुए
- 1 चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, कुछ हरी मिर्च
- 1/2 कप कटा प्याज व टमाटर, कटा धनिया
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल 1 कटोरी, नमक स्वादानुसार
विधि
- भीगी दाल को जीरे-हरी मिर्च के साथ पीस लें. नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इसी तरह पिसे भुट्टों में प्याज-टमाटर और हरा धनियां मिलाकर थोड़ा सा नमक, लालमिर्च पाउडर भी डालकर रख दें.
- अब एक तवे में तेल गरम करें. छोटी सी कटोरी में मूंग का घोल लेकर उसे तवे पर डालकर फैला दें. इसे तवे पर चीले की तरह तलें. दो चम्मच भुट्टे का पेस्ट ऊपर से चीले पर डाल दें.
- चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालकर पकाएं और दूसरी तरफ पलट दें. धीमी आंच पर दो मिनट पकाएं. दोनों ओर से कुरकुरे हो जाने पर उतार लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कॉर्न चीला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 1 कप धुली मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
कॉर्न चीला बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप धुली मूंग दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
कॉर्न चीला बनाने में लगभग 5 से 15 मिनट तैयारी का समय और 5 से 15 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह कॉर्न चीला रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
कॉर्न चीला बनाने के लिए 1 कप धुली मूंग दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, कॉर्न चीला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
कॉर्न चीला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
कॉर्न चीला एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT