ओवन में बनाएं पकौड़े
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ओवन में बनाएं पकौड़े

चाय के साथ परोसिए स्वादिष्ट और चटपटे पकौड़े. जानें क्या है इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक आलू, छिला हुआ, एक बड़ी प्याज, स्लाइस की हुई, एक छोटा चम्मच आजवायन
  • 2 छोटा चम्मच हरी धनिया, कटी हुई, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 4 बड़े चम्मच बेसन/ एक कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, एक नींबू
  • स्वादानुसार नमक
  • 2-3 चम्मच तेल, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम कर के रखें.
- आलू के पतले-पतले स्लाइस कर लें.
- एक बाउल में प्याज और नमक मिला लें, फिर इसमें आलू, अजवाइन, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, बेसन,चावल का आटा, बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिला लें.
- 3 बड़े चम्मच पानी और नींबू का रस डालकर मिला लें.
- बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन मोल्ड्स रखें और इनमें कुछ तेल की बूंद डालें, फिर इनमें मिश्रण रखकर ट्रे को गरम ओवन में 20 मिनिट तक बेक करने के लिए रखें.
- तैयार बेक्ड पकौड़ों को किसी भी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (88 ratings)
4 avg from 88 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ओवन में बनाएं पकौड़े एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे एक आलू, छिला हुआ, एक बड़ी प्याज, स्लाइस की हुई, एक छोटा चम्मच आजवायन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes