बनाना चिप्‍स

बनाना चिप्‍स

पिकनक या सफर के दौरान ले जाने वाले स्नैक्स का एक अच्छा ऑप्शन हैं बनाना चिप्स. इनको व्रत के दौरान भी खाया जाता है. वहीं बच्चों को भी ये पसंद आते हैं. तो जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कच्‍चे केले
  • 1 कप तेल, नमक स्‍वादानुसार, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला 

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले कच्‍चे केले छील लें.
- एक बॉउल में ठंडा पानी डालें और उसमें नमक मिलाएं.
- अब उसमें छीले हुए केले 10-12 मिनट तक रख दें.
- इसके बाद चिप्‍सकटर से केले काट लें.
- कटे हुए इन टुकड़ों को पेपर या कपड़े पर 10 मिनट के लिए फैला कर छोड़ दें.
- जब उसका पानी सूख जाए तो इन्‍हें अलग रख दें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें केले के चिप्‍स को हल्‍का लाल होने तक फ्राई कर लें.
- इसके बाद चिप्‍स पर काली मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला डालकर सर्व करें.

ध्‍यान दें: केले के चिप्‍स आप व्रत में भ्‍ाी खा सकते हैं. व्रत के हिसाब से जब इनको तैयार करें, तो इनमें सेंधा नमक और घी का इस्‍तेमाल करें. और चाट मसाला भी न डालें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (419 ratings)
4.4 avg from 419 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाना चिप्‍स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कच्‍चे केले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes