कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं स्पाइसी मकई भेल

कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं स्पाइसी मकई भेल

छुट्टी वाले दिन फैमिली के साथ बैठकर हर किसी का कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन करता है.ऐसे में आप घर पर मकई भेल बनाकर खा सकते हैं. खाने में टेस्टी और स्पाइसी मकई भेल बनाने में आपको सिर्फ 5 मिनट लगेंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम स्वीट कॉर्न (उबला हुआ)
  • 3 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 3 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 2 छोटा चम्मच इमली की चटनी
  • 2 छोटा चम्मच टबैस्को सॉस
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 10 पापड़ी (मठरी)
  • 200 ग्राम सेव
  • 2 चम्मच हरी धनियापत्ती (बारीक कटी हुई ), नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में स्वीट कॉर्न, कटे हुए टमाटर, कटी हुए प्याज और कटी हुई हरी मिर्च को अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अब इसमें नींबू का रस, इमली की चटनी और टबैस्को सॉस मिलाएं.
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- पापड़ी को थोड़ा मोटा-मोटा तोड़कर भेल में मिक्स करें.
- अब इसे प्लेट में डालकर ऊपर से सेव और हरे धनिया से गार्निश करें.
- चटपटी मकई भेल बनकर तैयार है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (8 ratings)
3.8 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं स्पाइसी मकई भेल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम स्वीट कॉर्न (उबला हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes