चाय का मजा दोगुना कर देगा खस्ता खाखरा

चाय का मजा दोगुना कर देगा खस्ता खाखरा

अगर कड़क चाय के साथ खस्ता खाखरा मिल जाए तो कैसा रहेगा. इसे कई वैरायटी और मसाले से बनाया जाता है. यह गुजरात के खास स्नैक्स में से एक है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 250 ग्राम मैदा
  • 50 ग्राम आटा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, डेढ़ बड़ा चम्मच अदरक-हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप तेल
  • स्वादानुसार नमक, जरूरत के अनुसार पानी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले आटे में सभी मसाले और सामग्री मिलाकर अच्छी तरह से गूंद लें. (ऐसे बनाएं रोस्टेड मखाना चाट)
- अब गूंदे हुए आटे को 10 से 15 मिनट के लिए रख दें. (चाय के साथ मजा लें एग मायो सैंडविच का )
- तय समय के बाद आटे को फिर मसल लें. (स्वीट पोटैटो फ्राइज बनाने की रेसिपी यहां है...)
- अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां लेकर पतली-पतली रोटियां बेल लें. (बेलने के लिए आप थोड़ा सा मैदा चकले पर लगा लें.)
- तेज आंच में तवा गरम करें. फिर इसमें एक रोटी रखें और दबाकर कुरकुरी होने तक दोनों तरफ सेंक लें. इसी तरीके से सभी रोटियां सेंक लें. ( गुजराती फाफड़ा बनाने सीखें...)
- तैयार खाखरा को चाय के साथ सर्व करें और खुद भी खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (73 ratings)
3.8 avg from 73 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय का मजा दोगुना कर देगा खस्ता खाखरा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes