ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 200 ग्राम पनीर, ढाई बड़ा चम्मच मैदा
- 3 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक बड़ा चम्मच चावल का आटा, डेढ़ छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, डेढ़ छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल रंग (खाने वाला)
- 5 बड़ा चम्मच पानी, तलने के लिए तेल, एक मीडियम साइज प्याज, बारीक कटा हुआ
- 8-10 कड़ी पत्ता, डेढ़ बड़ा चम्मच गाढ़ा दही
- स्वादानुसार
विधि
- फिर एक कटोरे में मैदा, कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, अदरक, लहसुन, चाट मसाला पाउडर, गरम मसाला पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, लाल रंग और एक तिहाई चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इस मिश्रण में 5 बड़ा चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. फिर इसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह लपेट लें.
- गैस पर एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़ों (एक साथ में 4-5) को तेल में डालकर सुनहरा और करारा होने तक फ्राई कर लें.
- अधिक तेल को सोखने के लिए थाली पर पेपर नैपकिन रखें और तले हुए टुकड़ों इस पर निकाल लें.
- अब एक दूसरी कड़ाही में मध्यम आंच पर 2 चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. फिर इसमें प्याज व कढ़ी पत्ता डालें और प्याज को हलके भूरे सुनहरे होने तक भूनें.
- फिर इसमें दही , एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर और एक चुटकी नमक डालकर मिक्स कर लें.
- इसे 1 मिनट तक पकाएं फिर इसमें तले हुए पनीर डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
- गैस बंद करें और पनीर-65 को प्लेट में निकालकर गरमागर्म सर्व करें.
नोटः
- आप पनीर 65 को स्टार्टर की तरह सर्व कर सकते हैं. इसे पुदीने या इमली की चटनी या फिर टमाटर केचअप के साथ सर्वकर स्वादिष्ट नाश्ते का मजा ले सकते हैं.
- अगर पनीर 65 बच्चों के लिए बना रहे हैं तो इसे कम तीखा बनाने के लिए अदरक, लहसुन और लाल मिर्च की मात्रा को कम कर दें.
- आप चाहें तो इसमें दही और प्याज न भी डालें.
- इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कटी हुई शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर 65 एक लोकप्रिय ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर, ढाई बड़ा चम्मच मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर 65 बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर, ढाई बड़ा चम्मच मैदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर 65 बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर 65 रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर 65 बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर, ढाई बड़ा चम्मच मैदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर 65 को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर 65 का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर 65 एक लोकप्रिय इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT