ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप आटा
- 1 कप मैदा
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
- 1 छोटा चम्मच अजवायन, ढाई चम्मच घी या तेल
- 5-6 चम्मच पानी या आवश्यकतानुसार
- स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल
विधि
- घी डालकर और अच्छी तरह से मसलते हुए मिक्स कर लें ताकि इसमें दाने न रहें.
- पानी मिलाकर अच्छे से गूंद लें और मिश्रण की बड़ी लोई बना लें. इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें.
- अब लोई को फिर गूंदें और इसकी बड़ी-बड़ी चार लोइयां बना लें.
- बेलने के लिए लकड़ी या पत्थर का बेस लें और इस पर लोई से बड़ी रोटी बेल लें. कांटे वाले चम्मच से छेद कर दें.
- इस बड़ी रोटी से छोटी कटोरी की मदद से छोटी-छोटी पूरियां काट लें.
- बचे हुए आटे को मिलाकर फिर से लोई बनाकर बेल लें.
- आप चाहें तो आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसकी पूरियां बेल सकते हैं.
- गैस पर कड़ाही रख इसमें तेल गर्म होने के लिए डालें.
- अब इसमें पापड़ी को सुनहरा होने तक तलें.
- पूरियों को निकाल कर एक पेपर पर रखें ताकि इनसे एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
- अगर आप इन्हें ओवन में बनाना चाहते हैं तो पूरियों को बेकिंग ट्रे में रखें.
- ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से ही प्रीहीट कर लें.
- पापड़ियों को ओवन ट्रे पर रखकर 20-25 मिनट तक या फिर सुनहरा होने तक सेंकें. बीच में इन्हें पलट भी दें.
- ध्यान रखें अगर पूरियां पतली हैं तो यह जल्दी सिक जाएंगी.
- सिकने के बाद पापड़ियों को बाहर निकाल कर ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में रख लें.
- अब जब भी आपका मन पापड़ी चाट, सेंव पापड़ी, दही पापड़ी चाट या फिर भेल पूरी खाने का मन हो तो झटपट तैयार करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चाट के लिए पापड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,बेक्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चाट के लिए पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चाट के लिए पापड़ी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह चाट के लिए पापड़ी रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चाट के लिए पापड़ी बनाने के लिए 1 कप आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चाट के लिए पापड़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चाट के लिए पापड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चाट के लिए पापड़ी एक लोकप्रिय इंडियन,बेक्स वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT