सूजी के उत्तपम

सूजी के उत्तपम

साउथ इंडियन पकवान खाना पसंद करते हैं तो पकवानगली में जानें सूजी का उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप सूजी, एक कप दही, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक प्याज बारीक कटी हुई, एक गाजर कद्दूकस की हुई, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, दो बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. बैटर गाढ़ा होने की वजह से थोड़ा सा पानी भी मिलाएं और इसे इडली और डोसे के बैटर जैसा तैयार कर लें. (सूजी वड़ा)
- बैटर में प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती सभी थोड़ा-थोड़ा डालकर मिक्स कर ले और बाकी का बचाकर अलग रख लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. (बचे चावल से बनाएं डोसा)
- तेल के गरम होते ही पैन में बैटर डालें. एक मिनट बाद बाकी की बची सब्जियां भी ऊपर से डाल दें और 2 मिनट तक सेंकें.
(सूजी की मीठी पूरी
)
- अब हल्का सा तेल छिड़ककर इसे पलट दें और दूसरे साइड से भी सेंक लें. (इंस्टैंट पनीर इडली)
- तैयार है सूजी का गर्मागर्म उत्तपम.

नोट:
- आप चाहें तो बैटर घोलते समय सब्जियां नहीं मिलाकर इसे बाद में एक ही बार में ऊपर से भी डाल सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (91 ratings)
3.6 avg from 91 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूजी के उत्तपम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप सूजी, एक कप दही, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक प्याज बारीक कटी हुई, एक गाजर कद्दूकस की हुई, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, दो बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes