शकरकंद की चाट

शकरकंद की चाट

सर्द मौसम में चटपटा खाने की चाहत हमेशा बढ़ जाती है. फिर चाहे वो आलू की चाट हो या फिर शकरकंद की. तो जानिए शकरकंद चाट की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 शकरकंद
  • 2 बड़ा चम्मच मीठी चटनी
  • 2 बड़ा चम्मच ग्रीन चिल्ली सॉस, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), भुना जीरा पाउडर, काला नमक
  • 1 नींबू, एक छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 2 बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धो लें. चाय के साथ मजा लें एग मायो सैंडविच का
- फिर एक कूकर में आधा कप पानी डालकर शकरकंद को 1 सिटी लगाकर पका लें. (आप शकरकंद को माइक्रोवेव भी कर सकते हैं. इसके लिए एक पॉलिथिन में 2 बड़ा चम्मच पानी भरकर शकरकंद डालकर 2 मिनट तक माइक्रोवेव में पका लें.)
- शकरकंद के ठंडा हो जाने पर छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें. बच्चों को पसंद आएंगे यमी चीज बॉल्स
- एक पैन में तेल डालकर गर्म करें जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें शकरकंद के टुकड़ों को दोनों तरफ सुनहरा होने तक भून लें.
- भूने हुए शकरकंद को एक बड़े बोल में निकाल लें. फिर इसमें काला नमक, भूना जीरा, चिली सॉस, मीठी चटनी, नींबू का रस और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स
- हरी धनिया डालकर शकरकंद की चाट को सर्व करें. (चाट में तीखापन लाने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (27 ratings)
4.2 avg from 27 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शकरकंद की चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 शकरकंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes