ब्रेकफास्ट में बनाएं सिंधी सेल फुल्के

ब्रेकफास्ट में बनाएं सिंधी सेल फुल्के

अक्सर कुछ लोग रात की बची हुई रोटियां फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे बहुत ही टेस्टी सिंधी डिश बनाई जा सकती है, जिसे सेल फुल्के कहा जाता है. यह झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं साथ ही खाने में ब

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 रोटी
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 टीस्पून लहसुन (कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसके गरम होते ही इसमें राई डालकर तड़काएं.
- अब लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- टमाटर के नरम होते ही इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें.
- अब थोड़ा पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
- इस बीच रोटी के छोटे-छोटे टुकड़ों कर लें.
- पानी में उबाल आने पर इसमें रोटी डालकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर सेल फुल्के कटोरी में निकाल लें.  
- तैयार है सेल फुल्के. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाएं सिंधी सेल फुल्के एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 रोटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes