15 मिनट में तैयार हो जाएगा यह उपमा

15 मिनट में तैयार हो जाएगा यह उपमा

अगर बची हुई इडली कोई खाना नहीं चाह रहा है तो अब इससे बनाएं इडली उपमा. देखिएगा झटपट खत्म हो जाएगी सारी इडलियां...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5-6 मसली हुई इडली, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच साबुत जीरा, आधा चम्मच उड़द दाल, आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 5-6 करी पत्ते
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 प्याज टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टमाटर टुकड़ों में कटा हुआ, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें राई डालें . 
- जैसे ही राई चटकने लगे तब इसमें जीरा, उड़द दाल, करी पत्ते, अदरक, सूखी लाल मिर्च और हींग डालें. 
- अब इसमें प्याज-टमाटर मिलाएं और इसे सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. 
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही पैन में मसली हुई इडली के साथ नमक डालें और कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- इडली उपमा तैयार है. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.

टिप्स
- आप इसमें अपनी कोई भी मनचाही सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.1 (11 ratings)
3.1 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

15 मिनट में तैयार हो जाएगा यह उपमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5-6 मसली हुई इडली, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच साबुत जीरा, आधा चम्मच उड़द दाल, आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes