वेजिटेबल रवा इडली
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

वेजिटेबल रवा इडली

स्नैक्स में कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाने का मन है तो बनाएं वेजिटेबल रवा इडली.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप रवा
  • 2 कप दही
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक काटी हुई
  • 1/2 कप फूल गोभी, बारीक कटा हुआ
  • 1/4 कप हरी मटर के दाने
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 छोटी चम्मच उरद की दाल
  • 1/2 छोटी चम्मच राई
  • 2 चम्मच कटा हरा धनियां
  • 2-3 चम्मच तेल
  • 1 छोटी चम्मच ईनो सल्ट, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4

- सबसे पहले एक बाउॅल में दही को फेंट लें और उसमें रवा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो 2-3 चम्मच पानी मिला दें.
- अब इस पेस्ट में नमक, कटी हुई सब्जियां, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिला लें.
- एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें और उसमें राई गरम करें.
- राई चटकने लगे तो उसमें उड़द दाल डालकर सुनहरा फ्राई कर लें.
- अब इसे इडली के मिश्रण में मिला दें और मिश्रण को 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- कूकर में 2 छोटे ग्लास पानी डाल कर गैस पर रख दें. इडली स्टैंड के खानों में तेल लगा कर चिकना कर लें.
- 15 मिनिट बाद मिश्रण में ईनो साल्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें, जैसे ही उसमें बबल आ जाएं इसे चलाना बन्द कर दें.
- अब मिश्रण को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खाने में भर दें.
- इडली स्टैन्ड को कूकर में रखें और ढक्कन से सीटी हटाकर कूकर को बन्द कर दें.
- इडली को 10-15 मिनट पकने दें.
- इडली स्टैन्ड को कूकर से निकाल कर चाकू की सहायता से इडली को निकाल लें.
- वेजिटेबल इडली तैयार है. नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (173 ratings)
4.5 avg from 173 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वेजिटेबल रवा इडली एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप रवा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes