स्नैक्स स्पेशल में ऐसे बनाइए मूंगदाल मठरी

स्नैक्स स्पेशल में ऐसे बनाइए मूंगदाल मठरी

मठरी खाना हर कोई पसंद करता है और चाय के साथ तो इसके कहने ही क्या. पर अगर आप सिंपल मठरी खाकर बोर हो गए हैं तो लीजिए आप के लिए पेश है मूंगदाल मठरी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी आटा
  • 1/2 कटोरी मूंगदाल (भिगोई हुई)
  • 1/2 कटोरी सूजी, चुटकीभर अजवाइन, चुटकीभर जीरा, चुटकीभर हींग
  • 1/4 टीस्पून साबुत धनिया (क्रश किया हुआ)
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले भिगोई हुई मूंगदाल का पानी छानकर अलग कर दें और इसे हाथों से ही थोड़ा क्रश कर दें.
- अब एक परात में एक-एक सारी चीजें डालकर आटा गूंद लें.
- तेल बस मोयन के लिए डालें.
- मीडियम आंच पे एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच आटे की लोई लेकर मठरी बेल लें.
- तेल के गरम होते ही सारी मठरियां सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है मूंगदाल मठरी. आप इसे आराम से स्टोर कर रख सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (4 ratings)
2.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स स्पेशल में ऐसे बनाइए मूंगदाल मठरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes