दाल ढोकली

दाल ढोकली

दाल ढोकली एक गुजराती डिश है जिसे राजस्‍थान में भी बनाया जाता है. उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में इसे दाल के फरे के नाम से जाना जाता है. हेल्‍दी और चटपटे स्‍वाद की इस रेसिपी को आप भी बनाएं घर पर...&

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • ढोकली बनाने के लिए
  • 1/2 कप आटा
  • 1 चम्‍मच बेसन
  • 1/4 चम्‍मच अजवाइन
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्‍मच रिफाइंड, नमक स्‍वादानुसार, दाल बनाने के लिए
  • 1/2 कप अरहर दाल
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 चुटकी हींग
  • 1 टमाटर
  • 1/2 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट
  • 1/4 चम्‍मच राई
  • 4-5 कड़ी पत्‍ता
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्‍मच कटा हरा धनिया
  • 2 चम्‍मच इमली का रस/ नींबू का रस
  • 1-2 चम्‍मच घी, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- एक बॉउल में आटा, प्‍याज, अजवाइन, बेसन, नमक और रिफाइंड डालकर इसमें पानी डालकर गूथ लें.
- आटे को थोड़ी देर ढककर रख दें और बाद में इसकी छोटी-छोटी रोटी सी ढोकली बना लें.
- अब एक कूकर में तेल डालकर गर्म करें. गर्म तेल में राई, सूखी लाल मिर्च, कड़ी पत्‍ते, हींग डालकर फ्राई करें.  (बेसन का ढोकला)

- जब राई चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्‍ट, टमाटर, हल्‍दी पाउडर, मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर मसाले को पका लें.
- जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें दाल और 2 कप पानी डालकर कूकर में एक सीटी लगा लें.
- अब दाल में बनाई हुई ढोकली डालें और इसमें 1 सीटी और लगा लें.

- भाप निकलने पर इसमें इमली या नींबू का रस डालकर चलाएं.
- दाल ढोकली को बॉउल में डालकर हरी धानिया और घी डालकर गरमागर्म सर्व करें. (गुजराती फुल्के )

ध्‍यान दें: अगर आप चाहे तो दाल और ढोकली को साथ में डालकर बिना सीटी लगाए इसे खुला भी पका सकते हैं. लेकिन इस विधि में समय थोड़ा ज्‍यादा लगता है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (217 ratings)
4.1 avg from 217 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दाल ढोकली एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे ढोकली बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes