सांभर
दक्षिण भारत के खाने का नाम लें तो गर्मागर्म स्वादिष्ट सांभर तुरंत मुंह में पानी ले आता है. जानें इसे बनाने की आसान विधि
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- सांभर मसाले के लिए
- 4-6 सूखी कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, टुकड़ों में कटी, एक बड़ा चम्मच साबुत धनिया, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, एक बड़ा चम्मच अरहर या तुअर दाल, एक बड़ा चम्मच उड़द दाल, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच हींग, नोट - कई कंपनियों का रेडी टू यूज सांभर मसाला भी उपलब्ध है., , सांभर के लिए, आधा कटोरी अरहर (तुअर) दाल, कटा हुआ एक प्याज, कटा हुआ एक टमाटर
- 2 से 3 कटे हुए बैंगन, एक कप लौकी, एक कप कटा हुआ कद्दू
- 10 से 12 करी पत्ते
- 2 छोटा चम्मच सांभर मसाला, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट
- 2 चुटकी हल्दी
- स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच काले सरसों के दाने, तेल, नोट : आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से और सब्जिकयां भी डाल सकते हैं या बदल सकते हैं., इमली का पेस्ट बनाने के लिए, एक बर्तन में एक बड़ा चम्मच बीज रहित इमली एक कटोरी गर्म पानी में भिगो दें. फिर हाथ से मसलते हुए छान लें.
विधि
सारे मसालों को एक नॉन-स्टिक पैन में 4-5 मिनट में तक भूनें. फिर ठंडा होने के लिए रख दें.
सारे मसाले और थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पेस्ट बना लें.
सांभर के लिए
- अरहर (तुअर) दाल को साफ करके धो लें.
- अब एक प्रेशर कूकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसमें दाल, सारी सब्जियां, प्याज, टमाटर, हल्दी, नमक, और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. फिर कूकर बंद करके 4 से 5 सीटी आने तक गैस पर पकाएं.
- जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो इसे खोल दें. अब गैस पर एक फ्राई पैन में तेल गर्म करके उसमें राई और करी पत्ते हल्के भूनें.
- उसके बाद पकी हुई दाल, सब्जियां, तैयार किया सांभर मसाला और इमली के पेस्ट को पैन में डालें और 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पका कर गैस बंद कर दें.
- सांभर तैयार है. इसे आप इडली, डोसा, और वड़ा के साथ एंजॉय करें.
नोट : आमतौर पर सब्जियां दाल के साथ नहीं पकाई जाती हैं, लेकिन एक साथ सभी को कूकर में पकाने से समय की बचत के साथ ही पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सांभर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे सांभर मसाले के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सांभर बनाने के लिए सबसे पहले सांभर मसाले के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सांभर बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह सांभर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सांभर बनाने के लिए सांभर मसाले के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सांभर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सांभर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सांभर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT