आलू का भरता
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

आलू का भरता

आलू का भरता उत्तर भारत के खाने का हिस्सा है और बिहार में इसे चोखा के नाम से जाना जाता है. दाल, चावल के साथ इसका स्वाद बहुत पसंद किया जाता है. आज ही लंच या डिनर में ट्राई करें इसकी रेसिपी....

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 आलू, उबले हुए
  • 2 प्याज, बारीक कटी हुई
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया कटी, नमक स्वादानुसार, तड़के के लिए
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 4-5 कली लहसुन, बारीक, कटी हुई
  • 1 चम्मच घी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे से पहले एक बॉउल में आलू को मैश्ड कर लें और फिर उसमें कटे हुए प्याज, टमाटर और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब उसमें नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें.
- अब एक पैन में घी डालकर गरम करें और फर उसमें खड़ी लाल मिर्च को तोड़कर और कटे लहसुन फ्राई कर लें.
- इस तड़के को तैयार भरते में डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- आलू का भरता तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर दाल और चावल के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (90 ratings)
3.9 avg from 90 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू का भरता एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 6 आलू, उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes