केरला पराठा

केरला पराठा

घर में मेहमान आए हैं या पराठे का कोई खास स्वाद चखना है तो आजमाएं लजीज केरला पराठे की यह स्पेशल रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप मैदा, एक छोटी चम्मच अजवायन
  • 3 बड़े चम्मच घी, एक छोटा चम्मच नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले बर्तन में मैदा छानें. फिर इसमें नमक, अजवायन और घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं.
- अब मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे नर्म गूंद लें.
- इसके बाद गुंदा हुआ मैदा 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- 20 मिनट बाद मैदे से छोटी-छोटी बराबर लोई बना लें.
- एक लोई लेकर इसे गोल करें और पलती रोटी बेल लें.
- अब रोटी को लम्बाई में फोल्ड करते हुए रोल करें.
- इसके बाद रोल को गोलाई में घुमाते हुए लपटें और लोई बना लें.
- फिर लोई को चपटा दबाएं और इसका गोल पराठा बेलें.
- गैस पर तवा गर्म करने रखें.
- अब तवे पर घी डालकर चिकना करें फिर इस पर पराठा डालें और मध्यम आंच पर सेकें.
- पराठे की ऊपरी सतह पर भी घी लगाकर चिकना करें और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
- प्लेट में किचन पेपर लगाकर पराठे को अच्छी तरह सेककर प्लेट में निकाल लें.
- इसी तरह सभी पराठे बनाएं. अब सब्जी, रायते, चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म केरला पराठे सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (174 ratings)
3.9 avg from 174 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केरला पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा, एक छोटी चम्मच अजवायन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes