ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 5-6 बची हुई रोटी
- 3 हरी मिर्च
- 3 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 प्याज, मीडियम आकार के
- 2 टमाटर, मीडियम आकार के
- 1 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
- 1 नींबू
विधि
- सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लें.
- अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें और उसमें जीरा डालकर भूनें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- प्याज सुनहरा भूरा होने तक चलाएं.
- अब उसमें टमाटर और नमक डालकर डच्छी तरह पकाएं जब तक कि टमाटर मुलायम न हो जाए.
- टमाटर के मुलायम होते ही इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब उसमें रोटी के टुकड़े करके डालें और 1/4 कप पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए पकाएं.
- जब रोटियों के टुकड़े मसाले में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तो उसमें हरी धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- सेअल मानी तैयार है. इसमें नींबू का रस निचोड़कर गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सेअल मानी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 5-6 बची हुई रोटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सेअल मानी बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 बची हुई रोटी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सेअल मानी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह सेअल मानी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सेअल मानी बनाने के लिए 5-6 बची हुई रोटी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सेअल मानी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सेअल मानी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सेअल मानी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT