अवधी दमगोश्त कच्ची बिरयानी का खुल गया राज!

अवधी दमगोश्त कच्ची बिरयानी का खुल गया राज!

इम्तियाज कुरैशी पद्मश्री से नवाजे जाने वाले पहले शेफ हैं जिन्होंने अवधी दमगोश्त बिरयानी को पहचान दी. नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर नरेंद्र मोदी तक इनके हाथों से बने खाने के मुरीद हैं. बिरयानी बनाने की इ

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो मटन, धुला और निचोड़ा हुआ
  • 600 ग्राम चावल, धुले और 2 घंटे तक भिगोकर रखे हुए
  • 150 ग्राम शुद्ध घी
  • 150 ग्राम प्याज, कटी और फ्राई की हुई
  • 20 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट, कुचला हुआ, एक नींबू का रस, आधा कप पुदीने की पत्तियां
  • 200 ग्राम दही
  • 200 मिली हल्का गर्म दूध
  • 10 ग्राम लाल मिर्च का चूरा
  • 10 हरी इलायची, एक टुकड़ा जावित्री, जायफल का चौथाई का टुकड़ा
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच केवड़ा जल, आधा ग्राम केसर, एक चौथाई चम्मच दूध में भीगी हुई
  • स्वादानुसार नमक, जरूरत के अनुसार आटा, चावल के लिए मसाले
  • 5 हरी इलायची
  • 5 लौंग
  • 2 तेजपत्ता

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- सबसे पहले 10 हरी इलायची, जावित्री औप जायफल को कूटकर पीस लें लें.
- भारी तले वाली हांडी में मीट को अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, हरी इलायची, जावित्री और जायफल का पाउडर, नींबू, भुनी हुई प्याज, दही, 100 ग्राम घी के साथ मैरीनेड कर लें.
- इसे 2-3 घंटे के लिए रखें.
- तय समय के बाद धीमी आंच में मटन वाली हांडी रखें.
- फिर एक बर्तन में जरूरत के अनुसार पानी में चावल, नमक और पूरे मसाले डालकर चावल को आधा पकने तक पका लें. फिर पानी निकाल दें.
- हांडी में मीट पर पहले पुदीने की पत्तियां फैलाएं फिर आधे चावल डालें, इसके बाद केसर और आखिर में बचे हुए चावल फैला दें.
- इसके बाद दूध, गुलाब, केवड़ा जल, बचा हुआ घी चावल के ऊपर फैला दें.
- हांडी पर ढक्कन रखें और आटे से सीलबंद कर दें.
- हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसमें खौलने की आवाज न आने लगें. इसमें कम से कम 30 मिनट लगेंगे.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें और 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.
- लहसुन, जीरा के रायते के गर्मागर्म अवधी दमगोश्त कच्ची बिरयानी सर्व करें और खुद भी मजे से खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (60 ratings)
4 avg from 60 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अवधी दमगोश्त कच्ची बिरयानी का खुल गया राज! एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो मटन, धुला और निचोड़ा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes