मटर का निमोना
ताजे हरे मटर से निमोना की सब्जी जायके में बेहद लजीज है. इसे रोटी, परांठा या चावल के साथ परोसा जाता है. तो आपके लिए पेश है उत्तर प्रदेश की यह खास रेसिपी :
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 कप छिली हुई मटर, आधा कप मंगौड़ी, एक कप प्याज का पेस्ट
- 2 टमाटर की प्यूरी (पेस्ट), एक चुटकी पिसी हींग, एक छोटी चम्मच कटी हुई अदरक, लहसुन की 5 से 6 कलियां कटी हुईं, एक तेज पत्ता, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा
- 3 हरी इलायची के दाने
- 2 लौंग, दालचीनी का एक टुकड़ा कुटा हुआ
- स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच तेल, घी या मक्खन
विधि
- अब अदरक, लहसुन, जीरा, दालचीनी, लौंग और हरी इलायची के दानों को भी मिक्सर में पीसें. इस तरह मसाले का पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें. फिर धीमी आंच पर तेल में मंगौड़ी हल्की ब्राउन होने तक फ्राई करें. मंगौड़ियों को एक प्लेट में निकालकर रख दें.
- अब गैस पर एक अलग कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें. फिर आंच धीमी करके घी में पिसी हींग डालें.
- हींग की खुशबू आने लगे तो इसमें पिसी मटर डालकर चलाएं.
- जब मटर का पेस्ट कड़ाही में चिपकने लगे तो गैस बंद कर दें.
- फिर से कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल में तेज पत्ता डालें. जब इसका रंग ब्राउन हो जाए तो प्याज का पेस्ट डालकर भूनें.
- अब प्याज में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. मसाले को मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जब तक उसमें से तेल अलग होता न दिखने लगे.
- जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी डालें.
- ग्रेवी को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद इसमें मटर का पेस्ट और मंगौड़ी डालकर चलाएं.
- अब मटर में मसाले का पेस्ट और पानी डालें. सब्जी को धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
- निमोना अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें.
- निमोना की सब्जी को धनिया पत्तियों से सजाकर गर्मागर्म रोटी और चावल के साथ परोसें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मटर का निमोना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप छिली हुई मटर, आधा कप मंगौड़ी, एक कप प्याज का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मटर का निमोना बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप छिली हुई मटर, आधा कप मंगौड़ी, एक कप प्याज का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मटर का निमोना बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह मटर का निमोना रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मटर का निमोना बनाने के लिए 2 कप छिली हुई मटर, आधा कप मंगौड़ी, एक कप प्याज का पेस्ट के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मटर का निमोना को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मटर का निमोना का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मटर का निमोना एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT