आसान विधि में सीखिए बासुंदी बनाना

आसान विधि में सीखिए बासुंदी बनाना

बासुंदी रबड़ी की तरह एक मिठाई का प्रकार है. इसे चाहें तो दूध को काफी देर तक औंटकर बना सकते हैं या फिर कंडेंस्ड मिल्क से बना सकते हैं. यह गुजरात काफी पसंद की जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
  • 4-5 कप फुल क्रीम दूध
  • 5 छोटी इलायची
  • 1/2 कटोरी बारीक कटा पिस्ता
  • 1/2 कटोरी बारीक कटा बादाम
  • 1/4 टीस्पून केसर, चुटकी भर जायफल पाउडर, मोटी तली वाली कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- कड़ाही में दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- बासुंदी की मिठास बढ़ाने के लिए आप कंडेंस्ड मिल्क कम ज्यादा कर सकते हैं.
- थोड़ी-थोड़ी देर में दूध को चलाते रहें ताकि यह कड़ाही में लगे नहीं.
- दूध को 20 से 25 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
- जब दूध एक आधा रह जाए तो इसमें इलायची पाउडर, जायफल पाउडर, बारीक कटा पिस्ता, बादाम और केसर मिलाएं और 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.


- आंच से उतारकर इसे ठंडा होने दें.
- पिस्ता, बादाम से गार्निश कर इसे चाहें तो हल्का गर्म खाएं या फिर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें.

Photo Credit- chefatlarge.in

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (21 ratings)
4 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आसान विधि में सीखिए बासुंदी बनाना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes