जानिए कैसे बनाते हैं काजू केसर पिस्ता

जानिए कैसे बनाते हैं काजू केसर पिस्ता

काजू केसर पिस्ता खास तरह की मिठाई है. इसे काजू कतली कै जैसा ही बनाया जाता है. इसमें पिस्ता पड़ा होने के कारण यह मिठाई स्वाद और रंगत दोनों में बढ़िया हो जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • काजू 250 ग्राम, चीनी 150 ग्राम, पिस्ता 1 कप, बारीक काट लें, केसर 1 छोटा चम्मच, पानी 1 कप
  • चिकनाई के लिए थोड़ा-सा घी, एक पैन

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- काजू केसर पिस्ता पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले काजू को बारीक पीस लें. पाउडर में बड़े दाने नहीं होना चाहिए.
- अब कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर रखें. पहले उबाल के बाद आंच धीमी कर दें और चाशनी के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें केसर डालें.
- फिर चाशनी में काजू का पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाते जाएं. जब तक पाउडर चाशनी को पूरी तरह से सोख न लें.
- चलाते हुए काजू के मिश्रण को अच्छी तरह पकाइए. मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न बनें.
- जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो तब आंच बंद कर दें.
- अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें.
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो हथेलियों में घी लगाकर इसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें.
- पेड़े के बीच में थोडे-थोड़े पिस्ता रखकर दबा दें.
- तैयार हैं काजू केसर पिस्ता पेड़े.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जानिए कैसे बनाते हैं काजू केसर पिस्ता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे काजू 250 ग्राम, चीनी 150 ग्राम, पिस्ता 1 कप, बारीक काट लें, केसर 1 छोटा चम्मच, पानी 1 कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes