स्वीट शॉप वाला नहीं, घर में बनाकर खाइए मिल्क केक

स्वीट शॉप वाला नहीं, घर में बनाकर खाइए मिल्क केक

कई लोगों को लगता होगा कि स्वीट शॉप में मिलने वाला मिल्क केक बनाने में बहुत मुश्किल होती होगी तो ऐसा बिलकुल नहीं है. इस विधि से आप भी सीख लीजिए मिल्क बनाना.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 लीटर दूध
  • 2 चुटकी फिटकरी (पिसी हुई)
  • 2 कप चीनी
  • 2 बड़ा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बड़े पैन में दूध डालकर गरम होने के लिए रखें.
- जब इसमें उबाल आ जाए तो फिटकरी डाल दें. फिटकरी डालने से दूध फटकर दानेदार हो जाएगा.
- फिर दूध को चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें.
- इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं.
- 8-10 मिनट पकाने के बाद इसमें घी मिला लें.
- इस मिश्रण को तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और इसका कलर बदल न जाए.
- जब मिश्रण का रंग बदल जाए तो इसे गहरे तली वाली प्लेट या थाली में निकालकर 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें.
- तय समय बाद इसे मनचाहे आकार में मिल्क केक काट लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (41 ratings)
4.3 avg from 41 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वीट शॉप वाला नहीं, घर में बनाकर खाइए मिल्क केक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes